संभल: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
संभल, अमृत विचार। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादस देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को चंदौसी रोड स्थित …
संभल, अमृत विचार। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादस देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को चंदौसी रोड स्थित गांव छाछेरा निवासी 32 वर्षीय अब्दुल करीम पुत्र मुस्ताक का ट्रैक्टर खराब हो गया था। गांव में ट्रैक्टर मैकेनिक से ट्रैक्टर सही करा रहा था। मैकेनिक ने ट्रैक्टर के कुछ खराब पार्ट्स नये लाने के लिए कहा, जिसे लेने अब्दुल करीम बाइक से संभल जा रहा था। गांव के बाहर खड़ा आजम पुत्र मुजाहिद भी संभल जाने के लिए अब्दुल की बाइक पर पीछे बैठ गया।
गांव से संभल की ओर नंदा फैक्ट्री तक ही पहुंचे थे कि चंदौसी की तरफ से आ रही डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए, वहां मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ का फायदा उठाकर चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने 112 पुलिस फोन से घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए संभल के जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी होते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। तब तक चिकित्सकों ने अब्दुल करीम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: शौचालय के गटर में गिरकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
