बरेली: RSS के पदाधिकारी को दरोगा ने बनाया बंधक, तीन घंटे खंडहर में रखा, दी एनकाउंटर की धमकी
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाने के एक दरोगा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मथुरा के एक पदाधिकारी को साथियों की मदद से खंडहर में ले जाकर बंधक बनाकर पीटा। विरोध करने पर एनकाउंटर करने की धमकी दी। सूचना मिलने पर संघ के पदाधिकारियों ने आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग …
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाने के एक दरोगा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मथुरा के एक पदाधिकारी को साथियों की मदद से खंडहर में ले जाकर बंधक बनाकर पीटा। विरोध करने पर एनकाउंटर करने की धमकी दी। सूचना मिलने पर संघ के पदाधिकारियों ने आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के कार्रवाई करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
बरेली में मथुरा के संघ प्रचारक के साथ दारोगा ने की अभद्रता, मारपीट और एनकाउंटर की दी धमकी.#UttarPradesh #Bareilly#bareillypolice#UPPolice#RSS@ssp_bareilly @bareillypolice @igrangebareilly @adgzonebareilly @Uppolice @RSSorg @friendsofrss pic.twitter.com/8EPestvmec
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) July 14, 2022
मथुरा के रहने वाले संघ के पदाधिकारी आरेंद्र मां को देखने 8 जुलाई को बरेली आए थे। गुरुवार सुबह वह मां को जिला अस्पताल से देखकर घर जा रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह रास्ते में फोन पर बात कर रहे थे। आरोप है कि सुभाषनगर थाने में तैनात दरोगा ने वहां आकर उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आधा दर्जन पुलिस वालों को बुला लिया। उन्हें जबरन एक खंडहर में ले गए और मारपीट की।
तीन घंटे तक उन्हें अपराधी की तरह बंधक बनाए रखा। जानकारी होने पर संघ के लोगों ने हंगामा कर दिया। देर रात पुलिस अधिकारियों ने दरोगा को वहां से हटा दिया। मामले में सुभाषनगर थाना इंचार्ज सुनील अहलावत ने बताया कि आरएसएस के कार्यकर्ता सड़क पर बात कर रहे थे। दरोगा ने उनको साइड से खड़े होकर बात करने के लिए कहा। उनका चालान कर दिया। जिसके बाद वह भड़क गए और हंगामा करने लगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: आधार और मोबाइल नंबर अपडेट न होने पर रुकी दिव्यांग पेंशन
