एसजीपीजीआई: नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन 27 जुलाई को निकालेगी सीएम आवास तक कलश यात्रा, बैठक में लिया निर्णय, जानें वजह
लखनऊ। एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें कैडर पुर्नगठन समेत अन्य मांगों को लेकर 27 जुलाई को कलश यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा एसजीपीजीआई के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास पर समाप्त होगी। इसी कलश यात्रा को लेकर आज नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के कार्यकारणी की बैठक हुई। दरअसल, एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें बीते लंबे समय से …
लखनऊ। एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें कैडर पुर्नगठन समेत अन्य मांगों को लेकर 27 जुलाई को कलश यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा एसजीपीजीआई के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास पर समाप्त होगी। इसी कलश यात्रा को लेकर आज नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के कार्यकारणी की बैठक हुई।
दरअसल, एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें बीते लंबे समय से कैडर पुनर्गठन, संवर्ग के नये पदनाम को जल्द से जल्द लागू करने, खाली पड़े पदों पर भर्ती करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की अपील कर रही थी। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी नर्सों की इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है।
नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने बताया कि इतनी असानी से हमारी मांगे पूरी नहीं होगी,इसलिए नर्सों को विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है ,कोविड को ध्यान में रखकर कलश यात्रा निकाली जायेगी,जिसके लिए सभी तैयार हैं। बैठक में नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला,महामंत्री सुजान सिंह,उपाध्यक्ष लता सचान,संगठन मंत्री मनोज, प्रचार मंत्री सुनील रुप, संयुक्त मंत्री मुकेश, कोषाध्यक्ष राजकुमार,सदस्य ईबीटाम, अभिषेक शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-एसजीपीजीआई में आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन कर रही नर्सों ने उठाया यह कदम, एनएसए ने दी चेतावनी
