बरेली: चार माह में चौथी कक्षा की पहुंचीं सिर्फ दो विषयों की किताबें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। शुक्रवार को कांधरपुर स्थित बुक डिपो पर किताबों का ट्रक पहुंचा तो उम्मीद जगी कि अब परिषदीय स्कूल के बच्चों को जल्द किताबें मिल जाएंगी, लेकिन अभी सभी कक्षा के विषयों की किताबें नहीं …

बरेली, अमृत विचार। अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू होने के तीन महीने बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिल पाई हैं। शुक्रवार को कांधरपुर स्थित बुक डिपो पर किताबों का ट्रक पहुंचा तो उम्मीद जगी कि अब परिषदीय स्कूल के बच्चों को जल्द किताबें मिल जाएंगी, लेकिन अभी सभी कक्षा के विषयों की किताबें नहीं पहुंची हैं। फिलहाल अभी तक सिर्फ चौथी कक्षा की दो विषयों किताबें ही डिपो में पहुंच पाई हैं। 10 सितंबर तक शत प्रतिशत बच्चों को सभी विषयों की किताबें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

विभागीय अफसरों के अनुसार 13 जून को किताबों का क्रय आदेश भेजा गया था। तकरीबन 26 लाख किताबों की मांग की गई थी, ताकि प्राथमिक और जूनियर के चार लाख से ज्यादा पंजीकृत बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जा सकें, लेकिन अभी सभी कक्षाओं की विषयवार किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे में बच्चों को किताबों के बगैर ही पढ़ाई कराना होगा।

16 हजार बच्चों को नहीं मिल पाएंगी गणित की किताबें
कक्षा चार के बच्चों के लिए गणित की अंक जगत तो हिंदी की फुलवारी नाम की पुस्तकें पहुंची हैं, जबकि जिले में कक्षा चार में 52 हजार बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन अंक जगत की किताबें सिर्फ 36 हजार ही पहुंची हैं। यानी 16 हजार बच्चों को गणित की किताब नहीं मिल पाएंगी। डिपो में हिंदी की किताबें पर्याप्त मात्रा में पहुंची हैं। हिंदी की यही किताबें अंग्रेजी मीडियम के बच्चों को भी वितरित की जाएंगी।

किताबों के लिए शासन के निर्देश पर जून में ही क्रय आदेश तैयार कर भेज दिया गया था। किताबें आना शुरू हो गई हैं। धीरे – धीरे सभी किताबें आ जाएंगी। प्रकाशकों की ओर से विलंब के कारण किताबों के पहुंचने में देरी हो रही है, जो किताबें पहुंच रही हैं, उनका सत्यापन कराकर तत्काल स्कूलों में भिजवा दी जाएंगीविनय कुमार, बीएसए।

यह भी पढ़ें- बरेली: 4 अगस्त को होंगे प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव, 51 पदों के लिए पड़ेंगे वोट

संबंधित समाचार