बरेली: ज़मीन का विवाद बना दो मौतों की वजह, आठ साल पहले पति ने खाया जहर, अब पत्नी का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली के थाना आंवला की गांव पड़वा में जमीनी विवाद के चलते ससुरात पक्ष ने बहु की गला घोटकर हत्या कर दी। जब इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को लगी तो मौके पर जाकर देखा तो मृतक का शव उसके घर के आगंन के फर्श पर पढ़ा मिला। और घर के सभी …

बरेली,अमृत विचार। बरेली के थाना आंवला की गांव पड़वा में जमीनी विवाद के चलते ससुरात पक्ष ने बहु की गला घोटकर हत्या कर दी। जब इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को लगी तो मौके पर जाकर देखा तो मृतक का शव उसके घर के आगंन के फर्श पर पढ़ा मिला। और घर के सभी सदस्य मौके से फरार थे। वही मायके पक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बरेली के थाना आंवला की गांव पड़वा की रहने वाली 35 वर्षीय कुमार वती पत्नी कुमार पाल के भाई नेत्रपाल अमरपुर थाना अलीगंज का रहने वाले ने बताया कि 15 साल पहले बहन की शादी की थी। जिसके चलते घर में आज दिन जमीन को लेकर पुराना विवाद  चल रहा था। जिसके चलते बहनोई कुमार पाल ने 8 साल पहले जहर खाकर अपनी जान दे दी। जिससे बहन को परेशान किया जाता था। वही मृतक के भाई का आरोप है की बहन को गला घोट कर जमीन के चक्कर में उसके ससुरालवालों ने  मौत के घाट उतारा दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी-उत्तराखण्ड के पुलिस अफसरों ने किया मंथन

संबंधित समाचार