बहराइच: ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हुजूरपुर से बाइक द्वारा अपने ससुराल जरवल रोड क्षेत्र जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पुरैनी निवासी अर्जुन (22) पुत्र रामसमुझ की ससुराल जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम करनई में …

बहराइच। हुजूरपुर से बाइक द्वारा अपने ससुराल जरवल रोड क्षेत्र जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम पुरैनी निवासी अर्जुन (22) पुत्र रामसमुझ की ससुराल जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम करनई में है। शुक्रवार रात को वह बाइक से अपनी ससुराल ग्राम करनई जा रहा था। रात में अज्ञात वाहन ने कैसरगंज कोतवाली के बढौली के निकट टक्कर मार दी।

मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। कोतवाल ने बताया शीघ्र ही अज्ञात वाहन को तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-मेरठ: याकूब की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क, पुलिस ने फरार कुरैशी और उनके बेटों पर किया इनाम घोषित

संबंधित समाचार