पीलीभीत: न मोबाइल दिया, न आया मैसेज, खाते से उड़ा दिए 39 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। न मोबाइल दिया और न मैसेज आया और युवक के खाते से 15 बार ट्रांजेक्शन कर खाते से जालसाजों ने पेटीएम वालेट से हजारों रुपये की रकम उड़ा ली। जब पीड़ित ने पेटीएम चेक किया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने इस मामले में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने …

पीलीभीत, अमृत विचार। न मोबाइल दिया और न मैसेज आया और युवक के खाते से 15 बार ट्रांजेक्शन कर खाते से जालसाजों ने पेटीएम वालेट से हजारों रुपये की रकम उड़ा ली। जब पीड़ित ने पेटीएम चेक किया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने इस मामले में एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गफ्फार खां निवासी अनिकेत राठौर ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी मोबाइल की दुकान है। उन्होनें ऑनलाइन पेमेंट के लिए अपने फोन में पेटीएम वालेट को इंस्टाल कर रखा था। जिससे वह लंबे समय से लेनदेन करते चले आ रहे हैं। 11 जुलाई को किसी जालसाज ने किसी तरह उसके मोबाइल के पेटीएम वालेट से 15 बार ट्रांजेक्शन कर खाते से 39 हजार 589 रुपये खाते से उड़ा लिए। मगर उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का कोई भी मैसेज नहीं आया। जबकि उनका मोबाइल पास में ही मौजूद था।

रुपये ट्रांसफर करने के लिए जब उन्होंने चेक किया तो खाते से रुपये गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने कई बार चेक कराया। मगर, कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने जालसाज लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की पड़ताल के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: क्षय रोग केंद्र के सुपरवाइजरों को पेट्रोल के लिए अधिग्रहित किए जाएंगे पेट्रोल पंप

 

संबंधित समाचार