बाराबंकी : सावन के पहले सोमवार पर उमड़ेगी भीड़, यहां प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन, पढ़ें पूरा रुट चार्ट
रामनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार । सावन माह की शुरुआत हो चुकी है , दूर-दूर से भक्त उत्तर भारत के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम में श्रावण मास के पहले सोमवार को दर्शन करने पहुंचेंगे। इस मौके पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए शनिवार को अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह व अपर …
रामनगर/ बाराबंकी, अमृत विचार । सावन माह की शुरुआत हो चुकी है , दूर-दूर से भक्त उत्तर भारत के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम में श्रावण मास के पहले सोमवार को दर्शन करने पहुंचेंगे। इस मौके पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसको देखते हुए शनिवार को अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने उप जिलाधिकारी तान्या के साथ महादेवा में पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा सार्वजनिक रास्तों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण न करने दें। मेले में ध्वनि प्रदूषण करने वाले लाउडस्पीकर डीजे आदि पर नियंत्रण रखें। अभरण तालाब पर पहुंचकर उसमें साफ सफाई व्यवस्था व बैराकैडिंग नेट जाल व्यवस्था देख कर संतुष्ट हुए। उन्होंने बताया कि मेले को चार जोन नौ सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि मेले की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगे मेले की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार कविता सिंह नायब तहसीलदार अभिषेक यदुवंशी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पांडे व ग्राम प्रधान राजन तिवारी सहित सूरतगंज विकासखंड के सचिव समेत संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं सुविधा को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर भारी वाहन का आवागमन कल रविवार को देर रात 12:00 बजे से सोमवार की शाम 6:00 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में लोग वैकल्पिक मार्ग को चुनकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
ये होगा रुट चार्ट
-प्रतिबन्धित मार्ग- सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग व असैनी अण्डर पास के रास्ते देवा जाने वाले वाहनों का प्रवेश शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेगा।
-वैकल्पिक मार्ग-देवा शहर की ओर जाने वाले वाहन लखनऊ-अयोध्या हाइवे से होते हुए किसान पथ के रास्ते अपने गंतव्य को जायेगें।
-प्रतिबन्धित मार्ग-हैदरगढ़ व पल्हरी अण्डर पास के रास्ते शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा।
-प्रतिबन्धित मार्ग-पल्हरी ओवरब्रिज कट/ चौपला की ओर से रामनगर होते हुए बहराइच, गोण्डा को जाने वाले वाहनों का पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
-वैकल्पिक मार्ग-जलवल रोड को जाने वाले वाहन चौपला, रसौली, सफदरगंज, बदोसराय, मरकामऊ, चौकाघाट होते हुए जलवल रोड को जायेगें।
-प्रतिबन्धित मार्ग-कस्बा कोठी से मंजीठा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
-वैकल्पिक मार्ग हैदरगढ़ से मंजीठा की ओर आने वाले भारी वाहन नई सड़क रामसनेहीघाट होते हुए गंतव्य को जायेगें।
यह भी पढ़ें –
