शाहजहांपुर: शहर में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, मिले 9 पॉजिटिव केस
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के अंतरात में 6 नए केस मिले हैं, जिससे अब तक 20 सक्रिय केस हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। बाजार में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के अंतरात में 6 नए केस मिले हैं, जिससे अब तक 20 सक्रिय केस हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। बाजार में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है और लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम के अनुसार, थाना सदर बाजार क्षेत्र निवासी युवक, भावलखेड़ा के तीन, ददरौल और कांट क्षेत्र के एक-एक युवक को कई दिनों से बुखार, जुकाम और खांसी आ रही थी। सिर दर्द भी हो रहा था। इन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में कोरोना के लक्षण होने के कारण जांच कराई।
पांच लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात, जबकि एक की शनिवार की शाम को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। बता दें कि पहले 14 लोग कोरोना संक्रमित थे। अब छह लोगों के पॉजिटिव मिलने पर यह संख्या 20 पहुंच गई है। सीएमओ ने बताया कोविड गाइड लाइन का पालन करें। घर से मास्क लगाकर ही निकलें। साथ ही एहतियाती डोज भी लगवाएं।
