बहराइच: सुबह से लापता युवती का नहर में मिला शव, परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। महसी गांव निवासी एक युवती रविवार सुबह पांच बजे घर से गायब हुई थी। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। शाम को पांच बजे युवती का शव नहर में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल …

बहराइच। महसी गांव निवासी एक युवती रविवार सुबह पांच बजे घर से गायब हुई थी। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। शाम को पांच बजे युवती का शव नहर में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम महसी निवासी काजल (23) पुत्री दुर्गेश रविवार सुबह पांच बजे नित्य क्रिया के लिए घर से गई। काफी देर बाद भी काजल घर नहीं लौटी तो माता पिता ने थाने में गुमशुदगी का केस चौकी पर दर्ज कराया। शाम को गांव के लोग दहाव नहर के पास से निकल रहे थे। तभी एक महिला का शव देखा।

सूचना पाकर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे काजल के रूप में पहचान की। जानकारी थाने में दी गई। थानाध्यक्ष अनूप मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अन्य मामले पर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-आसाराम बापू के आश्रम में मिला चार दिन से लापता युवती का शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज