बरेली: नगर निगम ने बीडीए के साथ संयुक्त प्रोजेक्ट चलाने का भेजा प्रस्ताव
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने शहर के बीचोबीच बेशकीमती जमीन पर संयुक्त प्रोजेक्ट चलाने के लिए बीडीए को प्रस्ताव भेजा है। बीडीए यहां कामर्शियल या आवासीय योजना चलाकर जमीन का सदुपयोग कर सकता है। इस भूमि पर क्या बनाया जा सकता है, इसे तय करने का अधिकार बीडीए को नगर निगम ने दिया है। …
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने शहर के बीचोबीच बेशकीमती जमीन पर संयुक्त प्रोजेक्ट चलाने के लिए बीडीए को प्रस्ताव भेजा है। बीडीए यहां कामर्शियल या आवासीय योजना चलाकर जमीन का सदुपयोग कर सकता है। इस भूमि पर क्या बनाया जा सकता है, इसे तय करने का अधिकार बीडीए को नगर निगम ने दिया है।
तबादला होने से पहले नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने अमृत विचार से विशेष बातचीत में यह बात कही। नगर आयुक्त ने कहा कि डीडीपुरम में कुष्ठ आश्रम के पास वाली जमीन नगर निगम की है। इसे खाली कराया जा चुका है। नगर निगम के कब्जे में यहां की 9 हजार 740 वर्ग मीटर की जमीन है। इसके अलावा डेलापीर पेट्रोल पंप से सटी भूमि भी निगम की है।
इसका रकबा लगभग 1500 वर्ग मीटर है। उन्होंने बताया कि इस भूमि का लैंडयूज के अनुसार बीडीए बेहतर प्रयोग कर सकता है। वह निर्माण क्षेत्र का विशेषज्ञ है। बीडीए जमीन के अनुसार प्रयोग करे। बीडीए प्रस्ताव को मंजूर कर लेता है तब इसका एमओयू साइन किया जाएगा। कौन विभाग कितने का भागीदार होगा। यह तय होगा। जमीन नगर निगम की होगी और निर्माण बीडीए कराएगा। इसमें होने वाला खर्चा सभी को देखकर समझौता हो जाएगा।
10 दिन पहले ही यह प्रस्ताव बरेली विकास प्राधिकरण को भेजा जा चुका है। अब बीडीए यदि मंजूर कर लेता है तो बात आगे बढ़ेगी—अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त।
नगर निगम का प्रस्ताव तो आया है। इसे देखकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। यहां क्या बनाया जाए, इसके लिए डिमांड सर्वे कराकर ही कोई बात कही जा सकती है—जोगिन्दर सिंह, वीसी बीडीए।
यह भी पढ़ें- बरेली: मरीजों के साथ खिलवाड़, डॉक्टर साहब छुट्टी पर, जाम पीएचसी पर वार्ड ब्वॉय कर रहा इलाज
