सुल्तानपुर से लूटी गई ओला कार अयोध्या में हुई बरामद, ऐसे लगा सुराग
अयोध्या। सुल्तानपुर में लूटी गई ओला कार सोमवार को यहां कोतवाली नगर क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद की गई है। कोतवाली नगर पुलिस की सूचना पर लूटी गई कार कब्जे में लेने के लिए सुल्तानपुर पुलिस यहां पहुंची है। बताया जाता है कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस …
अयोध्या। सुल्तानपुर में लूटी गई ओला कार सोमवार को यहां कोतवाली नगर क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद की गई है। कोतवाली नगर पुलिस की सूचना पर लूटी गई कार कब्जे में लेने के लिए सुल्तानपुर पुलिस यहां पहुंची है। बताया जाता है कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस हुई। यह ओला कार प्रयागराज से बुक कराई गई थी।
नगर कोतवाल नगर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एक दिन पहले कुछ लोगों ने ओला कार प्रयागराज से बुक कराई थी। सुल्तानपुर पहुंचने के बाद कार में सवार चार बदमाशों ने चालक को मारपीट कर फेंक दिया था। उसके बाद कार लेकर चम्पत हो गए। कोतवाल के मुताबिक बदमाशों ने कार को यहां रीडगंज स्थित साकेत प्रिटिंग प्रेस के पास छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण कार की लोकेशन ट्रेस हुई। इसकी सूचना प्रयागराज पुलिस से मिलने के बाद कार बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल गैर जनपद होने के कारण वहां की पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। नगर पुलिस भी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं हासिल हो सकी है। माना जा रहा है कि बदमाश कार यहां लावारिस छोड़ भाग गए।
पढ़ें-अयोध्या: सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भोला भंडारी को किया जलाभिषेक, हर तरफ गूंजा हर-हर महादेव
