लखनऊ : सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, भोलेनाथ का जल से किया अभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । सावन का महीना शूर हुये कई दिन बीत चुके हैँ, आज सावन के पहले सोमवार के अवसर पर राजधानी के विभिन्न शिवालयों में जय भोलेनाथ, हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में तांता लगा रहा । आज सुबह से ही सभी प्रमुख शिवालयों में …

लखनऊ । सावन का महीना शूर हुये कई दिन बीत चुके हैँ, आज सावन के पहले सोमवार के अवसर पर राजधानी के विभिन्न शिवालयों में जय भोलेनाथ, हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में तांता लगा रहा । आज सुबह से ही सभी प्रमुख शिवालयों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था।

आज सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर भोले के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग पर पुष्प, बेल पत्र, धतुरे चढ़ाकर दूध, जल से अभिषेक किया। शिवालयों में घंटी, घडिय़ाल, शंख की ध्वनि के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

गोमती नदी के किनारे स्थित मनकामनेश्वर, लम्बेश्वर, बंदीमाता मंदिर,इन्दिरा नगर स्तित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर समेंत विभिन्न मंदिरों में सावन के पहले सोमवार को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी करी ली गयी थीं। मनकामनेश्वर वार्ड के डाली गंज इलाके के मनकामनेश्वर, लम्बेश्वर, बंदीमाता मन्दिर का नाम पौराणिक मन्दिरों में सुमार है, जिसमे से मनकामनेश्वर मन्दिर में भक्तो की भारी भीड़ देखी जा सकती है, मनकामनेश्वर मन्दिर के बाद लम्बेश्वर, बंदीमाता के मन्दिर जाकर भक्त आशीर्वाद लेते है, सावन के पहले सोमवार पर और अधिक तादात में भक्त भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं, रविवार के दिन ही भक्तों के लिए प्याऊ की व्यवस्था मनकामेश्वर वार्ड की पार्षद द्वारा कर दी गयी थी, इसके अलावा एक मेडिकल कैम्प भी लगाया गया है।

पढ़ें-लखनऊ: सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

संबंधित समाचार