दिग्गज गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन
मुंबई। ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘दूरियां’ और ‘हकीकत’ जैसी फिल्मों के लिए कई यादगार गाने गा चुके दिग्गज गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी मिथाली सिंह ने भूपिंदर सिंह के निधन की …
मुंबई। ‘मौसम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘दूरियां’ और ‘हकीकत’ जैसी फिल्मों के लिए कई यादगार गाने गा चुके दिग्गज गजल गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी मिथाली सिंह ने भूपिंदर सिंह के निधन की पुष्टि की है। 10 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक इलाज के दौरान जांच में भूपिंदर सिंह को बड़ी आंत में कैंसर की आशंका नजर आ रही थी। उन्हें कोविड भी हो गया था जिसके बाद उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी। एक तरफ स्कैनिंग में कैंसर के बढ़ने की आशंका साफ दिख रही थी और दूसरी तरफ उनका कोविड भी ठीक नहीं हो रहा था। इसी बीच सोमवार को उन्होंने प्राण त्याग दिए।
यह भी पढ़ें –बरेली: उर्स-ए-खालिद-ए-मिल्लत के मौके पर किया गया पौधारोपण
