जापान: भारी बारिश के बाद भूस्खलन और बाढ़ का खतरा मंडराया, चार लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। पश्चिम जापान में भारी बारिश और बाढ़ के जोखिम के मद्देनजर सरकार ने चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान जाने की सलाह दी है। एनएचके न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी कि फुकुओका, सागा, ओइता, यामागुची और शिमाने प्रान्त के लगभग चार लाख 10 हजार को सुरक्षित जगहों पर …

टोक्यो। पश्चिम जापान में भारी बारिश और बाढ़ के जोखिम के मद्देनजर सरकार ने चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान जाने की सलाह दी है। एनएचके न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी कि फुकुओका, सागा, ओइता, यामागुची और शिमाने प्रान्त के लगभग चार लाख 10 हजार को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गयी है।

ये लोग इन क्षेत्रों में लगभग 190,000 घरों में रहते हैं। अधिकारियों ने शनिवार को कई दिनों से जारी भारी बारिश के बीच भूस्खलन और बाढ़ के खतरे के मद्देनजर 1,38,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आग्रह किया।

मौसम विज्ञानिकों ने क्यूशू द्वीप में बुधवार सुबह तक 250 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, जबकि होंशू के मुख्य द्वीप और शिकोकू द्वीप के कुछ हिस्सों में 200 मिमी तक बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बारिश पहले से ही 100 मिमी प्रति घंटे से अधिक दर्ज की गयी है।

ये भी पढ़ें:- कैमरे में कैद तबाही का भयावह मंजर, इमारतों को चीरतीं समुद्री लहरें, सब डूब जाने का संकेत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज