सीतापुर: जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली तो डॉक्टरों ने टार्च जलाकर किया मरीजों का इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बिजली की ट्रिपिंग ने मरीजों को हलकान किया। मंगलवार को जिला अस्पताल में आधे घण्टे सेवाएं बाधित रहीं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों का इलाज टार्च की रोशनी से करते हुए दिखे। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल के लिए परेशानी भरी रही। करीब दस बजे अचानक तारों में चिंगारी निकली और फिर बिजली गुल हो गई। …

सीतापुर। बिजली की ट्रिपिंग ने मरीजों को हलकान किया। मंगलवार को जिला अस्पताल में आधे घण्टे सेवाएं बाधित रहीं। ऐसे में चिकित्सक मरीजों का इलाज टार्च की रोशनी से करते हुए दिखे। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल के लिए परेशानी भरी रही। करीब दस बजे अचानक तारों में चिंगारी निकली और फिर बिजली गुल हो गई। फिर क्या था, अस्पताल के भीतर अफरातफरी मच गई।

इमर्जेन्सी से लेकर ओपीडी और फिर अल्ट्रासाउण्ड कक्ष के अलावा ऑपरेशन थियेटर में भी अंधेरा छा गया। सीएमएस डॉ. आरके सिंह को मालुम चला तो उन्होंने कर्मचारियों को तत्काल निर्देश दिये और फिर फाल्ट ढूंढा जाने लगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों के सूचना दी गई, ऐसे में आपातकालीन सेवाओं को चालू करते हुए टार्च और अन्य वैकल्पिक सुविधाओं का सहारा लिया गया।

इमर्जेन्सी कक्ष में डॉ. अभय स्वरूप फार्मासिस्ट एपी मिश्रा के साथ टार्च की रोशनी के सहारे मरीजों का उपचार करते हुए मिले। करीब पौन घण्टे तक चली आपाधापी के बाद ही स्थितियां सामान्य हो सकीं। सीएमएस डॉ. आरके सिंह का कहना है कि कुछ देर के लिए बिजली बाधित हुई थी, फिर व्यवस्था को दुरुस्त करा लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के निरीक्षण का भी जिला अस्पताल पर नहीं पड़ा प्रभाव, मरीज व तीमारदार हो रहे परेशान

संबंधित समाचार