बहराइच: मानसून ने दी दस्तक, हुई झमाझम बारिश, शहर में जल भराव से नालियां चोक
बहराइच। कई दिनों से इंतजार में जिलेवासियों की मुराद बुधवार सुबह पूरी हो गई। सुबह आठ बजे से जंगल क्षेत्र में बरसात शुरू हो गई। इसके बाद झमाझम बारिश शहर में भी शुरू हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर साफ खुशी देखने को मिली। वहीं शहर में नालियां चोक होने से गली और …
बहराइच। कई दिनों से इंतजार में जिलेवासियों की मुराद बुधवार सुबह पूरी हो गई। सुबह आठ बजे से जंगल क्षेत्र में बरसात शुरू हो गई। इसके बाद झमाझम बारिश शहर में भी शुरू हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर साफ खुशी देखने को मिली। वहीं शहर में नालियां चोक होने से गली और मोहल्लों में पानी भर गया। तराई में बुधवार की सुबह काले बादलों के बीच हुई। आसमान में छाए बादल गर्मी से निजात दिला रहे थे। इसके बाद आठ बजे जंगल से सटे इलाकों में बारिश शुरू हुई।
मिहिपुरवा, गायघाट, मटेरा के बाद सुबह 10.30 बजे जिला मुख्यालय में पर बारिश होने लगी। इससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिली। हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं झमाझम बारिश से किसानों एक चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अभी और बारिश होने की संभावना है। इससे अब किसान खेतों में धान की रोपाई शुरू कर सकते हैं। उधर बारिश होते ही शहर और गांव के लोग पानी में स्नान करते भी दिखे।
पढ़ें-शुरुआती कारोबार में तगड़ी बढ़त दर्ज, सेंसेक्स 756 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी
