अयोध्या: खंड विकास अधिकारी ने कई गांव में किया निरीक्षण, कहा- गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उप जिला मजिस्ट्रेट/ खंडविकास अधिकारी पूराबाजार ने विकासखंड के गंगौली, अंजना व खानपुर में स्थलीय सत्यापन किया, जिसमें विकास कार्यों का एक-एक करके निरीक्षण किया व गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात कही ही। उप जिला मजिस्ट्रेट दिशा श्रीवास्तव ने ब्लॉक के ग्राम पंचायत गंगौली में मनरेगा में मटेरियल कार्यों का स्थलीय सत्यापन …

अयोध्या। उप जिला मजिस्ट्रेट/ खंडविकास अधिकारी पूराबाजार ने विकासखंड के गंगौली, अंजना व खानपुर में स्थलीय सत्यापन किया, जिसमें विकास कार्यों का एक-एक करके निरीक्षण किया व गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की बात कही ही।

उप जिला मजिस्ट्रेट दिशा श्रीवास्तव ने ब्लॉक के ग्राम पंचायत गंगौली में मनरेगा में मटेरियल कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया व ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के जेई आरके विश्वकर्मा ने कार्यों की टेक्निकल जांच कर ठीक-ठाक बताया। ग्राम पंचायत अंजना में मनरेगा के तहत इंटरलॉकिंग व अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तो सब कुछ ठीक-ठाक मिला।

वहीं ग्राम पंचायत खानपुर में निरीक्षण के दौरान मनरेगा के तहत कराये गए कार्यों में बाउंड्री वाल का स्थलीय सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला मजिस्ट्रेट/ खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार दिशा श्रीवास्तव ने सचिव को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय में कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

कहा कि यदि कहीं भी कोई गड़बड़ी मिलती है तो जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान एपीओ मनरेगा ज्योतिर्मय गुप्ता, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के जेई आरके विश्वकर्मा, तकनीकी सहायक बरसाती आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-लखनऊ : मिड्डे मील में 33.51 व विकास कार्यों में 84 लाख का घोटाला…पढ़ें पूरी खबर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज