रामपुर: विवाहिता को जलाकर मारने में एक महिला आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। विवाहिता की जलाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया।जहां से उसका चालान कर दिया गया है। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव बदार निवासी गुड्डो ने अपनी पुत्री कविता देवी की शादी हिन्दू रीति रिवाज के चार वर्ष पहले इसी थाना …

रामपुर, अमृत विचार। विवाहिता की जलाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया।जहां से उसका चालान कर दिया गया है।

शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव बदार निवासी गुड्डो ने अपनी पुत्री कविता देवी की शादी हिन्दू रीति रिवाज के चार वर्ष पहले इसी थाना के गांव रूपपुर निवासी टिंकू पुत्र धारा सिंह के साथ की थी। पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था,लेकिन ससुराल वाले खुश नही थे आये दिन कविता को टिंकू पति,धारा सिंह सुसर, वालदेई सास, राहुल, सेवक, सोनी,आये दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।

दो महीने पहले भी कविता मयाके से सुसराल पंचायत द्वारा आई थी वह सुसराल जाने को मना कर रही थी। पिता के पूछने पर कविता ने बताया कि ससुराल वाले मुझसे कह रहे है कि मायके से एक भैंस और बुलोरो गाड़ी लेकर आना मेरी इतनी हैसियत नही की में अब यह सब कुछ दिया जाए। 14 तारीखको ससुराल वालों ने उसे जलाकर मार दिया था। यह सुनकर पीड़ित परिवार वालो के होश उड़ गए थे।

परिवार वाले आनन फानन में गांव वालों को लेकर सैफनी थाने पहुंचे थे। पुलिस के डर से अंतिम संस्कार की जगह पर पानी डालकर अधजली लाश को कुछ दूरी पर गड्डा खौदकर शव को छुपा दिया गया था। इस मामले में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने बालादेवी पत्नी धारा सिंह निवासी ग्राम रूपपुर थाना सैफनी को चोकोनी तिराहा से शाहबाद बिलारी रोड से गिरफ्तार कर कार्यवाही की।

ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल: हावड़ा में देसी शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कई बीमार

संबंधित समाचार