उन्नाव: पुलिस अधीक्षक ने चार उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किए बदलाव, देखें सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था चुस्त व दुरूस्त रखने के लिहाज से चार उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। गुरूवार सुबह जारी हुई इस तबादला सूची में एक चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने गुरूवार सुबह सूची जारी करते हुए चार उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। …

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था चुस्त व दुरूस्त रखने के लिहाज से चार उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। गुरूवार सुबह जारी हुई इस तबादला सूची में एक चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने गुरूवार सुबह सूची जारी करते हुए चार उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। बांगरमऊ कोतवाली में तैनात रहे उप निरीक्षक रामशरण को महिला थाने भेजा गया है।

उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार का पूर्व में पेशी कार्यालय सफीपुर से सोहरामऊ किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें अब बेहटामुजावर थाने भेजा गया है। गंगाघाट कोतवाली की गंगा बैराज चौकी के प्रभारी सर्वेश कुमार को हटाकर थाने में तैनाती दी गयी है। उनकी जगह पर पुलिस लाइन से बृजेश कुमार शुक्ला को इस चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक ने गुड वर्क के लिए थाने और पुलिसकर्मियों को दिया पुरस्कार, पढ़ें कौन हुआ सम्मानित

संबंधित समाचार