उन्नाव: टीन शेड गिरने से घायल फैक्ट्री श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। गुरुवार दोपहर फैक्ट्री का टीन शेड गिरने से घायल मजदूर ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रख कर मुआवजे की मांग में प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों व प्रबंधन के बीच वार्ता कराने को लेकर प्रयासरत नजर आई। बिहार प्रांत …

उन्नाव। गुरुवार दोपहर फैक्ट्री का टीन शेड गिरने से घायल मजदूर ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रख कर मुआवजे की मांग में प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिजनों व प्रबंधन के बीच वार्ता कराने को लेकर प्रयासरत नजर आई।

बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले राजेपुर थाना क्षेत्र मधुवाहाव्रत निवासी कपिलदेव शाह (32) पुत्र हरिलाल दही थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत था। गुरुवार दोपहर तकरीबन तीन बजे अचानक टीन शेड भरभरा कर गिर गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया।

कानपुर के हैलेट अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया की फैक्ट्री प्रबंधन व परिजनों के बीच वार्ता कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव : मजदूर की मौत पर शव रखकर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन, की मुआवजे की मांग

संबंधित समाचार