रामपुर: छत पर सो रहा युवक नींद में सड़क पर गिरा, मौत
रामपुर/ स्वार, अमृत विचार। छत पर सो रहा युवक अचानक कच्ची नींद की झपकी में सड़क पर आ गिरा। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। तहसील क्षेत्र के …
रामपुर/ स्वार, अमृत विचार। छत पर सो रहा युवक अचानक कच्ची नींद की झपकी में सड़क पर आ गिरा। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर चुन्नावाला निवासी बब्बू खां का 25 वर्षीय बेटा मुरसलीन खां गुरुवार की रात घर की छत पर सो रहा था। रात लगभग ग्यारह बजे अचानक युवक जाग गया। नींद में युवक छत से नीचे गिर गया। सड़क पर गिरने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल की चीखपुकार सुनकर परिजन व आस पड़ोस के लोग आ गए। युवक को खून से लथपथ देख परिजनों के होश उड़ गये।
परिजन घायल को आननफानन में उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन युवक के शव को घर ले आये ओर शव को सुपर्दे खाक कर दिया। मृतक युवक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। जिसका रोते रोते बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 99.4 फीसदी अंक लेकर डीपीएस की परिधि कुकरेजा बनीं टापर
