लखनऊ :पति के संग अस्पताल से चली गई थी महिला, अस्पताल पर लगा यह आरोप…पढ़ें पूरा मामला
लखनऊ। बीते 16 जुलाई को सिविल अस्पताल से अपने पैर का उपचार करा रही लापता हुई युवती को हजरतगंज पुलिस और पावर विंगस फाउण्डेशन संस्था की मदद से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि छह दिन पहले गायब हुई महिला निशा वर्मा को उसका पति अनिल ही अपने साथ लेकर …
लखनऊ। बीते 16 जुलाई को सिविल अस्पताल से अपने पैर का उपचार करा रही लापता हुई युवती को हजरतगंज पुलिस और पावर विंगस फाउण्डेशन संस्था की मदद से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि छह दिन पहले गायब हुई महिला निशा वर्मा को उसका पति अनिल ही अपने साथ लेकर चला गया। उसने पुलिस और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी थी। जिसकी वजह से संस्था की अध्यक्ष सुमन रावत ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में लिखित शिकायत की थी। तब से पुलिस लापता महिला की तलाश में जुटी थी।
एसआई हजरतगंज धनजय के मुताबिक पावर विंगस फाउण्डेशन संस्था की अध्यक्ष सुमन रावत ने छह जुलाई को एक युवती घायल अवस्था में सिविल अस्पताल के पास के पास मिली थी। उस समय उन्होंने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। युवती के पैर की दो जगह से हड्डी टूटी हुई थी। भर्ती कराने के बाद संस्था के सदस्य बीच-बीच में युवती से मिलने अस्पताल आ रहे थे। 15 जुलाई को जब संस्था के सदस्य पहुंचे तो युवती वहां नहीं मिली।
अस्पताल प्रबंधन से पूछा गया तो उन्होंने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर दी। उसके बाद संस्था की अध्यक्ष सुमन रावत ने कहा कि 16 जुलाई को अस्पताल से युवती के गायब होने की शिकायत की और अस्पताल प्रबंधन पर ह्यूमन टै्रफिकिंग को आरोप लगाते हुस तहरीर दी थी। उसके बाद से उसकी पुलिस टीमें सिविल अस्तताल में मिले फुटेज और संस्था की मदद से तलाश कर रही थी। शुक्रवार को युवती मडियांव इलाके से मिली। युवती ने बताया कि राजस्थान से भागने के बाद वह सीतापुर पहुंची थी। जहां उसकी मुलाकात अनिल से हुई। उनके गांव वालो और प्रधान की मदद से उसकी शादी मंदिर में करा दी थी। फिलहाल पति व पत्नी को हजरतगंज कोतवाली लाया जा रहा है।
15 जुलाई को अस्पताल से मिले एक सीसीटीवी फुटेज में युवती को व्हीलचेयर पर ले जाता हुआ एक युवक दिखा था। उस समय युवती ने संस्था अध्यक्ष सुमन रावत को बताया था कि उसका लखनऊ में परिचित नहीं है। देखभाल के लिए अपनी एक सहेली के भाई को बुलाने की बात कह रही थी।
पॉवर विंग्स संस्था की परिवर्तन मुहिम की अध्यक्ष प्राची श्रीवास्तव ने बताया था कि युवती से मिली जानकारी के अनुसार वह मूलरूप से झारखंड राज्य की रहने वाली है। झारखंड में उसे परिजनों ने राजस्थान के एक युवक को बेच दिया था। इसके बाद राजस्थान के युवक ने लखनऊ के मडियांव कोतवाली क्षेत्र के एक ट्रक चालक को युवती को बेचा था। पांच जुलाई को मडियांव में ही उक्त ट्रक चालक ने युवती को दो मंजिला भवन से नीचें फेंक दिया था, जिससे उसका पैर टूट गया था।
यह भी पढ़ें- बहराइच: 23 दिन पूर्व अपहृत मासूम बरामद, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
