बारिश के मौसम में ले Monsoon road trips का मजा, एंजॉय करेंगे यह दिलकश नजारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मानसून का सीजन घूमने के लिए मौसम परफेक्ट है। भारत में ऐसी कई जगहें जहां आप मानसून में घूमने जा सकते है। आपको मानसून के दौरान किसी भी जगह की खूबसूरती को एक्सप्लोर करना है तो रोड ट्रिप बेस्ट ऑप्शन है। रोड ट्रिप के जरिए आप मानसून में नेचर की उस खूबसूरती का दीदार कर …

मानसून का सीजन घूमने के लिए मौसम परफेक्ट है। भारत में ऐसी कई जगहें जहां आप मानसून में घूमने जा सकते है। आपको मानसून के दौरान किसी भी जगह की खूबसूरती को एक्सप्लोर करना है तो रोड ट्रिप बेस्ट ऑप्शन है। रोड ट्रिप के जरिए आप मानसून में नेचर की उस खूबसूरती का दीदार कर सकते है। आइए आपको बताते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप रोड ट्रिप से जा सकते हैं।

दिल्ली से अल्मोड़ा-

delhi to almoda

दिल्ली से हिमाचल और उत्तराखंड जाना काफी आसान है। मानसून में आप पहाड़ों की सुंदरता का मजा लेने के लिए रोड ट्रिप के जरिए दिल्ली से अल्मोड़ा जा सकते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 370 किलोमीटर है।

मुंबई से गोवा-

आप लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो मुंबई से गोवा जा सकते हैं। मुंबई से गोवा जाने के लिए रास्ते काफी सही हैं। साथ ही आपको रास्ते में कई खूबसूरत सीन भी दिखेंगे। मुंबई से गोवा आप NH 48 के जरिए जा सकते हैं।

चेन्नई से पुडुचेरी-

आप वीकेंड पर चेन्नई से पुडुचेरी जा सकते हैं वो भी रोड ट्रिप कर के। चेन्नई से पुडुचेरी जाते टाइम आपको रास्ते में कई खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी। चेन्नई से पुडुचेरी जाने का बेस्ट रूट ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) है। आप सिर्फ 4 घंटे में पहुंच सकते हैं।

दार्जिलिंग से गैंगटॉक-

आप लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो दार्जलिंग से गैंगटॉक जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यहां बादल बहुत नीचे आ जाते हैं। दार्जिलिंग से गैंगटॉक आप NH10 से जा सकते हैं।

उदयपुर से माउंट आबू-

उदयपुर से माउंट आबू आप NH27 के जरिए जा सकते हैं। मानसून में माउंट आबू के लैंडस्केप्स की खूबसूरती काफी अलग दिखती है। इस मौसम में यहां घूमना काफी अच्छा रहता है।

पढ़ें-मानसून में जरूर घूमें भारत की यह जगहें, आएगा जबरदस्त मजा