अयोध्या: बिजली संकट से लोग हो रहे परेशान, विद्युत उपकेंद्र कर रहा मनमानी
अयोध्या। जिले भर में छाए बिजली संकट के बीच तारुन विघुत उपकेंद्र की मनमानी से चौतरफा त्राहि-त्राहि मची हुई है। शनिवार को भी क्षेत्र में बिजली संकट से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंचाई न कर पाने से क्षेत्र के किसान आंसू बहाने को मजबूर हैं। जब इसकी शिकायत के लिए जिम्मेदारों …
अयोध्या। जिले भर में छाए बिजली संकट के बीच तारुन विघुत उपकेंद्र की मनमानी से चौतरफा त्राहि-त्राहि मची हुई है। शनिवार को भी क्षेत्र में बिजली संकट से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिंचाई न कर पाने से क्षेत्र के किसान आंसू बहाने को मजबूर हैं। जब इसकी शिकायत के लिए जिम्मेदारों को फोन घुमाया गया तो एक – दूसरे पर टाल दिया गया। इलाकाई अवर अभियंता का फोन तो लगातार अरचिबेल बताता रहा।
इसे लेकर बैलगरा के रहने वाले समाजसेवी अमर सिंह ने कमिश्नर, डीएम और एक्सईएन से ही शिकायत की है। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र तारुन के अंतर्गत संचालित बैलगरा फीडर पर सुबह डेढ़ घंटे तक ब्रेक डाउन किया गया। शाम के शेड्यूल में 3 बजे से आपूर्ति बंद कर दी गई। बताया जा रहा है कि तार टूट गया है।
आरोप है कि लाइनमैन खूब मनमानी कर रहे है। उन्होंने बताया कि अन्य संचालित तीन फीडरों पर लाइट अधिकांशतः रहती है। अधिशासी अभियंता से बात की गई तो जेई से बात करने की बात कही। जेई का फोन अरचिबेल बताता रहा। उन्होंने बताया कि किसान धान की रोपाई के लिए रो रहे हैं।
