संभल : गंगा किनारे पीएसी के गोताखोर 24 घंटे करेंगे कांवड़ियों की सुरक्षा-एडीजी
संभल,अमृत विचार। जनपद में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन टीसीएल पहुंचे। उन्होंने सभी सीओ एएसपी व एसपी के साथ मीटिंग की। उन्होंने एसपी संभल से सभी डायवर्ट मार्गों और प्वाइंटों के बारे में जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा में लगे पुलिस बल की संख्या के …
संभल,अमृत विचार। जनपद में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन टीसीएल पहुंचे। उन्होंने सभी सीओ एएसपी व एसपी के साथ मीटिंग की। उन्होंने एसपी संभल से सभी डायवर्ट मार्गों और प्वाइंटों के बारे में जानकारी ली। साथ ही सुरक्षा में लगे पुलिस बल की संख्या के बारे में पूछा। इसके बाद एडीजी ने कांवड़ यात्रा के डायवर्ट मार्ग और डायवर्ट प्वाइंटों का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिये। एडीजी ने बताया कि एक हजार पुलिसकर्मी, पीएसी के जवान भी सुरक्षा में लगे हैं। वहीं बबराला गंगा घाट के किनारे पर 24 घंटे पीएसी के एक फ्लड कंपनी के गोताखोर कांवड़ियों की सुरक्षा में रहेंगे।
शनिवार की दोपहर दो बजे अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार सिंह संभल के बबराला टीसीएल पहुंचे और जनपद के सभी सीओ एएसपी व एसपी संभल चक्रेश मिश्रा के साथ सुरक्षा बिन्दुओं पर चर्चा की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के नजरिए पर गौर कर डायवर्ट मार्ग और डायवर्ट प्वाइंट के बारे में भी जानकारी की। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी देते एसपी संभल चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पूरे जनपद में 120 सब इंस्पेक्टर 750 सिपाही और 80 महिला सिपाही, दो कंपनी पीएसी 100 पीआरडी के जवान और बाकी अपने अपने क्षेत्र में थानों के दरोगा और सिपाही व थाना प्रभारी निरीक्षक कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में लगे हैं। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने डायवर्ट मार्ग और डायवर्ट प्वाइंटों का निरीक्षण किया।
फिर राजघाट के गंगा घाट पर पहुंचे और पहले से मौजूद जिला अधिकारी मनीष बंसल से भी कांवड़ यात्रा को जनपद में और गंगा किनारे सुरक्षा के बारे में चर्चा की। इसके बाद वहां तैनात पीएसी की फ्लड कंपनी के गोताखोरों से भी वार्ता की। इसके बाद सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजुकमार सिंह ने पूरे जनपद का दौरा करने बाद मंदिरों का भी निरीक्षण किया। एडीजी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : एडीजी ने कोतवाली में परखी व्यवस्थाएं, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
