हल्द्वानी: राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए विवेक, नमिता पाठक बनीं मंत्री…देखें किसे कितने मिले मत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल शिक्षक संघ के चुनाव में इस बार दो कीर्तिमान बने हैं। डॉ. विवेक पांडेय ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नमिता पाठक ने मंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों बीच जीत दर्ज की। दोनों ही कोटाबाग ब्लाक से हैं। छह पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। रात 10 बजे परिणाम आने के बाद विजयी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल शिक्षक संघ के चुनाव में इस बार दो कीर्तिमान बने हैं। डॉ. विवेक पांडेय ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नमिता पाठक ने मंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों बीच जीत दर्ज की। दोनों ही कोटाबाग ब्लाक से हैं। छह पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। रात 10 बजे परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।

खुशी का इजहार करते राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के नवनिर्वाचित पधाधिकारी।

संघ के पांचवें द्विवार्षिक चुनाव के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से दिन में एक बजे तक जूनियर हाईस्कूल मल्ली बमौरी में मतदान हुआ। तीन बजे से शुरू हुई मतगणना रात करीब 9:57 बजे पूरी हुई। हर राउंड की गणना में बदलते नतीजों से प्रत्याशियों व उसके समर्थकों की धड़कन बढ़ी रही। चुनाव अधिकारी आरसी तिवाड़ी, पर्यवेक्षक देवकी आर्या के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम ने चुनाव प्रक्रिया संपंन्न हुई। रात करीब 11 बजे विजयी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

शपथ लेते राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

इनका निर्विरोध हुआ निर्वाचन
जिलाध्यक्ष : डा. विवेक पांडेय, संयुक्त मंत्री : त्रिलोक ब्रजवासी, संयुक्त मंत्री (महिला) : रश्मि पांडे, संगठन मंत्री : गिरीश कांडपाल, संगठन मंत्री (महिला) : करुणा नेगी, आय-व्यय निरीक्षक : हिमांशु पांडे मित्र

जीत के बाद सेल्फी लेते राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के विजयी पदाधिकारी।

किसे कितने मिले मत

जिला मंत्री
नमिता पाठक : 595, कौशिक मिश्र : 322, हेम त्रिपाठी : 149, महेश उपाध्याय : 45, गोपाल गुणवंत : 54, ललित फर्त्याल : 366, रद मतपत्र : 94

उपाध्यक्ष
गिरीश जोशी : 743, प्रमोद भट्ट : 284, डॉ. देवेंद्र भैंसोड़ा : 548, रद मतपत्र : 50

उपाध्यक्ष (महिला)
संगीता जोशी : 842, मीनाक्षी कीर्ति : 745, रद मतपत्र : 38

संबंधित समाचार