लखनऊ : शिक्षामित्र आज मनाएंगे काला दिवस, पीएम और सीएम को भेजेंगे पोस्टकार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी सहित प्रदेश भर में शिक्षा मित्र सोमवार को काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान स्कूलों में शिक्षण कार्य का बहिष्कार भी करेंगे। शिक्षा मित्रों का कहना है कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से उनका समायोजन निरस्त कर दिया गया था। लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का निराकरण …

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी सहित प्रदेश भर में शिक्षा मित्र सोमवार को काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान स्कूलों में शिक्षण कार्य का बहिष्कार भी करेंगे। शिक्षा मित्रों का कहना है कि 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से उनका समायोजन निरस्त कर दिया गया था। लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ 25 जुलाई 2022 को काला दिवस मनाएगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम समस्याओं से संबंधित पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंने और कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रत्येक जिले के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : राजधानी में लगेगी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 151 फीट ऊंची प्रतिमा, महापौर ने किया भूमि पूजन

संबंधित समाचार