Sultanpur: बेटे का पता न बताने पर बदमाशों ने पिता को मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। करौंदीकला थाना क्षेत्र के गोपालपुर सराय ख्वाजा गांव में रविवार की रात बेटे का पता न बताने पर बदमाशों ने पिता को गोली मर दी। गंभीर रूप से घायल पिता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही, हत्या की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस …

सुलतानपुर। करौंदीकला थाना क्षेत्र के गोपालपुर सराय ख्वाजा गांव में रविवार की रात बेटे का पता न बताने पर बदमाशों ने पिता को गोली मर दी। गंभीर रूप से घायल पिता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही, हत्या की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की है। बेटे ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव निवासी विजयपाल मिश्रा रविवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार तीन लोग पहुंचे। सो रहे विजयपाल को जगाया और उसके बेटे बबलू के बारे में पूछा। बेटे के बारे में जानकारी नहीं देने पर बदमाशों ने विजयपाल को गोली मार दी। गोली लगने से विजयपाल घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आस-पड़ोस के लोग भी गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले और पुलिस को सूचित कर विजयपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र बबलू ने थाने पर तहरीर दिया है।

वही, हत्या की सूचना पाकर रात में ही एसपी सोमेन बर्मा, क्षेत्राधिकारी रमेश व थाना प्रभारी अकरम खान के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पडताल शुरू की है। बदमाश पुलिस पकड़ से अभी दूर है। एसओ मो. अकरम खान ने बताया कि मृतक के बेटे बबलू ने नामजद तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कर्रवाई की जा रही।

पढ़ें-ऐतिहासिक है आज की तारीख: जानिए, भारत के राष्ट्रपतियों के इतिहास में 25 जुलाई का महत्व

संबंधित समाचार