रामपुर : पुलिस ने बरामद किए चोरी व गुम हुए 45 मोबाइल
रामपुर, अमृत विचार। सर्विलांस टीम ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुम हुए 45 लोगों के मोबाइलों को सर्विलांस के जरिए बरामद किए। उसके बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों को बुलाकर उनको बांट दिए। जिसके बाद पीड़ितों ने मोबाइल मिलने के बाद राहत की सांस ली। क्षेत्र में आए दिन मोबाइल चोरी …
रामपुर, अमृत विचार। सर्विलांस टीम ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुम हुए 45 लोगों के मोबाइलों को सर्विलांस के जरिए बरामद किए। उसके बाद सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों को बुलाकर उनको बांट दिए। जिसके बाद पीड़ितों ने मोबाइल मिलने के बाद राहत की सांस ली।
क्षेत्र में आए दिन मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं है रोजाना एक दो मोबाइल लोगों के चोरी हो रहे है। पीड़ित पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर रहे है। अभियान के क्रम में कार्यालय पुलिस अधीक्षक में सभी थाना क्षेत्र से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध मे प्रार्थनापत्र प्रदान किये गये थे। पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्र को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किए जाने के लिए निर्देश दिए थे।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सर्विलांस, साईबर टीम द्वारा अथक प्रयास के माध्यम से 45 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख 25 हजार रुपये है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला द्वारा बरामद मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल धारकों को सौंपे गए। इस सफलता पर मोबाइल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की प्रशंसा की गई।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद अली की ‘रंबल इन जंगल’ में जीती बेल्ट 61.8 लाख डॉलर में बिकी
