स्कूलों के निरीक्षण में लापरवाही का खुला चिट्ठा हरदोई में 87 शिक्षक मिले गैर-हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। स्कूलों में लेट-लतीफी करने वाले शिक्षकों की जांच की गई तो कई चौकाने वाली बातें सामने आई है। पूरे सूबे में की गई जांच में 3901 लेट-लतीफ शिक्षक पकड़े गए। लखनऊ मण्डल की बात करें तो हरदोई पहले पायदान पर है। वहीं प्रधानमंत्री का वाराणसी और मुख्यमंत्री का गढ़ गोरखपुर में भी इस तरह …

हरदोई। स्कूलों में लेट-लतीफी करने वाले शिक्षकों की जांच की गई तो कई चौकाने वाली बातें सामने आई है। पूरे सूबे में की गई जांच में 3901 लेट-लतीफ शिक्षक पकड़े गए। लखनऊ मण्डल की बात करें तो हरदोई पहले पायदान पर है। वहीं प्रधानमंत्री का वाराणसी और मुख्यमंत्री का गढ़ गोरखपुर में भी इस तरह के शिक्षकों की जमात पकड़ में आई है। जुलाई में पूरे सूबे के स्कूलों का निरीक्षण कराया गया।

18 मण्डलो के 75 जिलों में कोई किसी से कम नहीं रहा। लखनऊ मण्डल के हरदोई जिले में 87 शिक्षक गैर-हाजिर पाए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री का गढ़ कहे जाने वाले वाराणसी मण्डल के वाराणसी ज़िले में 165 और मुख्यमंत्री के गढ़ गोरखपुर मण्डल के गोरखपुर जिले 159 शिक्षक गैर-हाजिर मिले।

इसी तरह आगरा मण्डल के फिरोजाबाद में 141, अलीगढ़ मण्डल के अलीगढ़ में 51, प्रयागराज मण्डल के फतेहपुर में 130, आज़मगढ़ मण्डल के आज़मगढ़ में 69, बरेली मण्डल के बदायूं में 102, बस्ती मण्डल के बस्ती में 52, चित्रकूट मण्डल के चित्रकूट में 67, देवीपाटन मण्डल के बलरामपुर में 51, अयोध्या मण्डल के बाराबंकी में 79, झांसी मण्डल के झांसी में 82, कानपुर मण्डल के इटावा में 66, मेरठ मण्डल के बुलंदशहर में 84, मुरादाबाद मण्डल के मुरादाबाद में 85 और विंध्याचल मण्डल के सोनभद्र जिले में 98 शिक्षक और शिक्षिकाए गैर-हाजिर मिली।

कांवड़ियों ने दिलाई राहत

सहारनपुर मण्डल के मुजफ्फरनगर में सिर्फ 10 शिक्षक ही गैर-हाज़िर पाए गए। सहारनपुर और शामली में कांवर यात्रा के चलते वहां के स्कूलों में 19 से 26 जुलाई तक छुट्टी कर दी गई है। इसी बीच शासन ने स्कूलो के निरीक्षण का फरमान जारी कर दिया। ऐसे में वहां के गैर-हाजिर रहने में आगे रहने वाले शिक्षकों ने राहत महसूस की है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा सुनासीर नाथ मंदिर का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, दिये यह निर्देश

संबंधित समाचार