बची ब्रेड को फेंकने का बना रहे हैं विचार, तो ट्राई करें यह Masala Bread की रेसिपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप भी मानसून के मौसम में नऐ-नऐ स्नैक खाने और ट्राइ करने के शौकीन हैं, तो ये रेसिपी आप के ही लिए है। आज हम आपको मसाला ब्रेड की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप बड़े ही आसानी से और फ्रिज में बचे हुए ब्रेड से भी बना सकते हो। इसके साथ आपके …

अगर आप भी मानसून के मौसम में नऐ-नऐ स्नैक खाने और ट्राइ करने के शौकीन हैं, तो ये रेसिपी आप के ही लिए है। आज हम आपको मसाला ब्रेड की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप बड़े ही आसानी से और फ्रिज में बचे हुए ब्रेड से भी बना सकते हो। इसके साथ आपके जो भी वेस्ट प्रोडक्ट है वो भी काम आ जाएगे। मानसून के इस मौसम में आप इस मसाला ब्रेड स्नैक को अपनी किसी भी फेवरेट ड्रिंक के साथ खा सकते हैं। चलिऐ जानते हैं मसाला ब्रेड बनाने की रेसिपी(Masala Bread Recipe).

बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • ब्रेड के 4-5 स्लाइस
  • मक्खन 2 बड़े चम्मच
  • प्याज
  • टमाटर
  • लहसुन
  • गाजर
  • शिमला मिर्च
  • हरी मिर्च
  • पाव भाजी मसालाटोमेटो कैचप
  • नमक

बनाने का तरीका

मसाला ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्रेड के स्लाइस के छोटे- छोटे टुकड़े कर के आप एक बाउल में रख लें। इसके बाद आप एक पैन ले और उसको गर्म करें फिर उसमें आप मक्खन डाल लें। मक्खन के अच्छे से गरम हो जाने के बाद आप उसमें कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें।

अब लहसुन और प्याज को अच्छे से भून ने के बाद आप इसमें कटी हुई गाजर, टमाटर और शिमला मिर्च डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स कर के इसमें नमक डालें और फिर से अच्छे से सभी चीजों को मिला लें। अब आप इसमें टोमैटो सॉस और पाव भाजी मसाला डाल कर इसको अच्छे से पकाएं।

अब आखरी में आप इसमें वो कटे हुए ब्रेड डालें और मिक्स करे। इसके बाद आप ब्रेड को सभी मसालों के साथ थोडी देर ऐसे ही चलाते रहे। अब आप गैस बंद कर दें और मानसून के इस मौसम में आप इस मसाला ब्रेड को अपनी फेवरेट ड्रिंक के साथ एन्जाय करें।

पढ़ें-Sawan Recipe 2022: व्रत में करें राजगिरे और केले की पूरियों का सेवन, जानें रेसिपी