पीलीभीत: तीन फार्मासिस्ट पर जिला अस्पताल की कमान, 20-20 घंटे कर रहे ड्यूटी
पीलीभीत, अमृत विचार। शासन स्तर से तबादला होने के बाद जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं अब महज तीन फार्मासिस्ट पर रह गई हैं। तीनों दिन में अपने पटल पर काम करने के साथ ही आपातकालीन सेवाएं भी दे रहे हैं। इससे एक-एक फार्मासिस्ट बीस-बीस घंटा ड्यूटी कर अब मानसिक रूप से खुद को बीमार मानने …
पीलीभीत, अमृत विचार। शासन स्तर से तबादला होने के बाद जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं अब महज तीन फार्मासिस्ट पर रह गई हैं। तीनों दिन में अपने पटल पर काम करने के साथ ही आपातकालीन सेवाएं भी दे रहे हैं। इससे एक-एक फार्मासिस्ट बीस-बीस घंटा ड्यूटी कर अब मानसिक रूप से खुद को बीमार मानने लगे हैं। इधर, चिकित्सकों की कमी से भी चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित हो रही है।
शासन स्तर से इस बार काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग में तबादला कर दिए गए थे। इसमें जिला अस्पताल से भी तीन चिकित्सकों का गैर जिला तबादला कर दिया गया। तीनों के स्थान पर अभी कोई नया नहीं आ सका और उनको भी रिलीव कर दिया गया। चिकित्सकों की कमी हो जाने से मरीजों को असुविधा हो रही है।
चिकित्सकों के साथ ही अस्पताल के फार्मासिस्ट अवधेश चौधरी उमाकांत और बीसी यादव का भी गैर जिला तबादला कर दिया गया। तीनों को शासन के आदेश पर रिलीव कर दिया गया। रिलीव के बाद इनके स्थानों पर भी किसी की तैनाती नहीं हो सकी है। तीनों के जाने से अब अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं मात्र तीन फार्मासिस्ट के सहारे ही होकर रह गई है। ऐसे में तीनों पर वर्कलोड इतना बढ़ गया कि वह बीमार होने की कगार पर आ गए हैं। एक एक फार्मासिस्ट 20-20 घंटा काम कर रहा है। ऐसे में वह डिप्रेशन का शिकार भी हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: सीएमओ के खिलाफ लामबंद हुए प्रदेश भर के फार्मासिस्ट, दूसरे दिन भी रही हड़ताल
