अधीर रंजन चौधरी के बयान पर भड़की मायावती, कहा- देश से माफी मांगे कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने अधीर रंजन चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया था। मायावती ने कहा- “भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। इसी क्रम में लोकसभा में …

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने अधीर रंजन चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया था। मायावती ने कहा- “भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय।”

बसपा प्रमुख ने कहा- “अर्थात इनके द्वारा माननीया राष्ट्रपति जी को टीवी पर ’राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी माँगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।”

इसके साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी के माफी मांगने के सवाल पर कहा “वो माफी मांग चुके हैं।”

इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया- “महामहिम राष्ट्रपति जी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा!” एक अन्य ट्वीट में डिप्टी सीएम ने कहा कि यह केवल राष्ट्रपति जी का नहीं देश का अपमान है।

स्मृति ईरानी ने साधा निशाना

दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- “कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।”

केद्रीय मंत्री ने कहा- “जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा।”

पढ़ें-छत्तीसगढ़ की 43 माह पुरानी भूपेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नामंजूर

संबंधित समाचार