मुरादाबाद : फुटओवर ब्रिज के लिए अभी करना होगा डेढ़ माह इंतजार, 900 मीटर से अधिक पैदल चलने को यात्री मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। रेल यात्रियों को नए फुटओवर ब्रिज को अभी इंतजार करना होगा। एक नंबर प्लेटफार्म का पिलर खंभा तैयार हो गया है। लेकिन दो नंबर का कार्य रुका पड़ा है। दोनों खंभे तैयार होने के बाद करीब डेढ़ महीने का समय लगेगा। इसके बाद पुल को एक से पांच नंबर प्लेटफार्म तक जोड़ा ता …

मुरादाबाद,अमृत विचार। रेल यात्रियों को नए फुटओवर ब्रिज को अभी इंतजार करना होगा। एक नंबर प्लेटफार्म का पिलर खंभा तैयार हो गया है। लेकिन दो नंबर का कार्य रुका पड़ा है। दोनों खंभे तैयार होने के बाद करीब डेढ़ महीने का समय लगेगा। इसके बाद पुल को एक से पांच नंबर प्लेटफार्म तक जोड़ा ता सकेगा।

पुल बंद होने से अधिकतर यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने और गाड़ी से उतर कर बाहर आने के लिए 900 मीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। मरम्मत के लिए स्टेशन पर दिल्ली दिशा की ओर से इस ब्रिज को बंद कर दिया गया। 15 जनवरी 2021 से यह पुल बंद है। चार महीने से इसके निर्माण की कवायद जारी है। लेकिन कार्य की गति धीमी है। सूत्रों का दवा है कि इस एफओबी के निर्माण में पेंच दर पेंच फंसता आ रहा है।

इसे 15 फरवरी तक तैयार हो जाना था। पहले टीआरडी (ट्रैक्शन रेल डिस्ट्रीब्यूटर) द्वारा बिजली के खंभों के हटाने के देरी की गयी। उसके बाद सिविल इंजीनियरिंग विभाग निर्माण प्लेटफार्म के दोनों ओर खंभों का निर्माण शुरू तो किया है। लेकिन, उसकी गति धमी है। बाद में खंभों पर पुल के गार्डर रखे जाएंगे और छत बनेगी।

रेलवे में यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए इसका पुनर्निर्माण होना है। 32 मीटर लंबाई वाला यह पुल 12 फिट चौड़ा होगा। पुराना पुल महज सात फिट चौड़ा था। मौजूदा समय में प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक कई अलग-अगल दिशाओं में सीढ़ियां बनीं हैं। निर्माण विभाग ने पुल की मजबूती पर सवाल उठाते हुए नए प्रस्ताव को मंजूर किया था। इस कार्य में दो करोड़ रुपये खर्च आ रहा है। पुल आरपीएफ पोस्ट से लेकर सेकेंड एंट्री गेट के नजदीक उतरेगा। कोरोना काल में निर्माण ट्रेनों के संचालन बंद होने के दौरान होना था। लेकिन, कभी प्रस्ताव की मंजूरी अटक गई तो कभी अन्य कारणों से कार्य शुरू नहीं पाया।

रेलवे में कई विभागों के साझा प्रयास के बाद कार्य पूरा किया जा रहा है। परियोजनाओं पर कार्य जारी है। स्वीकृत हो चुकी है। दो मुख्य खंभों पर पुल खड़ा होगा। इस पैदल-गामी पुल के बन जाने से एक से पांच नंबर प्लेटफार्म का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। एक खंभा खड़ा हो गया है। दूसर बनाना बाकी है। सब कुछ ठीक रहा तो डेढ़ माह में पुल तैयार हो जाएगा। -डीके गुप्ता, एसएसई (निर्माण)

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रोडवेज पुलिस चौकी के पास ऑटो में बैठी महिला का कुंडल छीना, मरीज को अस्पताल से देखकर लौट रही थी घर

संबंधित समाचार