लखनऊ: सात माह की बेटी के हत्यारोपी पिता व सौतेली मां गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दुबग्गा पुलिस ने गुरुवार को सात माह की बेटी के हत्यारोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के सिर पर चोट और बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश सिंह ने …

लखनऊ। दुबग्गा पुलिस ने गुरुवार को सात माह की बेटी के हत्यारोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के सिर पर चोट और बाएं हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि इलाके के सैदपुर महेरी में बीते सोमवार देरशाम बच्ची राे रही थी तो पिता संजय और सौतेली मां मीना रावत ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

बच्ची के सिर और हाथ पर वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुपचुप तरीके से श्मशासन में दफना दिया था। बच्ची की मां प्रामिला की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने गड्डा खोदकर शव निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पांच दिन बाद कार लूट का हुआ खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

संबंधित समाचार