कानपुर: धमकी देने के आरोप में मुस्लिम एसोसिएशन के चेयरमैन पर दर्ज हुआ मुकदमा
कानपुर। मुस्लिम एसोसिएशन के चेयरमैन अब्दुल हसीब के विरुद्ध देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा जाजमऊ निवासी कारोबारी शोएब अंसारी ने दर्ज कराया है। हसीब पर शोएब को धमकाने का आरोप है। पिछले दिनों के पत्र वायरल हुआ था। उसमें यह लिखा था कि तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा में …
कानपुर। मुस्लिम एसोसिएशन के चेयरमैन अब्दुल हसीब के विरुद्ध देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा जाजमऊ निवासी कारोबारी शोएब अंसारी ने दर्ज कराया है। हसीब पर शोएब को धमकाने का आरोप है। पिछले दिनों के पत्र वायरल हुआ था। उसमें यह लिखा था कि तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा में अब्दुल हसीब भी शामिल थे।
शोएब का आरोप है कि इस पत्र पर किसी का नाम नहीं था, लेकिन हसीब को लगता था कि पत्र उन्होंने वायरल किया है। इसलिए उन्होंने धमकी दी। पुलिस पर मुखबिरी का आरोप भी लगाया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर विजय मीणा से शिकायत की गई तो उनके आदेश पर जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: पेड़ काटने के मामले में बाग स्वामी और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
