उन्नाव: विशाल तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में निराला पार्क के पास सेल्फी पॉइंट का हुआ शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उन्नाव। विशाल तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में निराला पार्क के पास सेल्फी पॉइंट का सांसद साक्षी महाराज व सदर विधायक पंकज गुप्ता पुरवा विधायक अनिल सिंह की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। 151 मीटर तिरंगे के साथ नगर में 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए निराला पार्क के सामने विमल द्विवेदी …

उन्नाव। विशाल तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में निराला पार्क के पास सेल्फी पॉइंट का सांसद साक्षी महाराज व सदर विधायक पंकज गुप्ता पुरवा विधायक अनिल सिंह की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।

151 मीटर तिरंगे के साथ नगर में 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए निराला पार्क के सामने विमल द्विवेदी द्वारा सेल्फी पॉइंट बनाया गया है जिसका उदघाटन माननीय सांसद साक्षी महाराज द्वारा सदर विधायक पंकज गुप्ता व पुरवा विधायक अनिल सिंह की उपस्थिति में किया गया ।इस अवसर पर उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला भी अपने अधिवक्ता साथियों के साथ उपस्थित रहे।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा मोदी सरकार एक राष्ट्रवादी सरकार सरकार इसीलिए उसने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का आवाहन किया है।उन्होंने व विधायक गणों ने तिरंगा यात्रा के संस्थापक विमल द्विवेदी के प्रयासों को सराहा साथ ही कहा जनपद में लगातार हिंदुत्व व जन सरोकार से सम्बंधित कार्य विमल द्विवेदी करते रहते है जो काफी प्रेरक है।

विमल द्विवेदी ने बताया 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियां शुरू की जा चुकी है !इस यात्रा में आमजन जुड़े इसके लिए सघन जनसंपर्क अभियान कर लगभग 10,000 तिरंगों का वितरण शहर की बस्तियों के किया जाना है। उन्होंने कहा उनका प्रमुख अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगो मे राष्ट्र प्रेम की चेतना विकसित कर सके व शहीदों के प्रति हम सब अपनी कृतज्ञता ज्ञापित कर सके।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, वीरांगना प्रमुख उमा शुक्ला, उपाध्यक्ष विक्रम द्विवेदी, जिला महामंत्री विष्णु गुप्ता, युवा प्रभारी मनीष अवस्थी, नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, अधिवक्ता आशीष सिंह, अवनीश तिवारी ,बालेंद्र तिवारी, आशीष भारती, मनीष मिश्रा, सूरज सिंह राहुल राम द्विवेदी, मयंक मिश्रा, परिमल मिश्रा ,आर्यन राणा अभिषेक तिवारी ,वासु आचार्य, राघवेंद्र पांडे, सैकड़ों राष्ट्रभक्त मौजूद रहे।

पढ़ें-उन्नाव: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन, निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

संबंधित समाचार