योगी सरकार ने 48 चिकित्सकों के ट्रांसफर का आदेश किया निरस्त, गलत तरीके से किये गये थे तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा बीते कई दिनों से तबादलों को लेकर विवादों में चल रहा है। अब इस पर मामले में सूबे की योगी सरकार सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को गलत तरीके से 48 चिकित्सकों के तबादले का आदेश निरस्त कर दिया है। लेवल वन के 313 चिकित्साधिकारियों के किए गए स्थानांतरण …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा बीते कई दिनों से तबादलों को लेकर विवादों में चल रहा है। अब इस पर मामले में सूबे की योगी सरकार सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को गलत तरीके से 48 चिकित्सकों के तबादले का आदेश निरस्त कर दिया है।

लेवल वन के 313 चिकित्साधिकारियों के किए गए स्थानांतरण में 48 ऐसे चिकित्सकों के नाम गलत ढंग से सूची में अंकित हो गए थे जो लेवल 2 और लेवल 3 के आयुष दंत अन्य संवर्ग के थे. इसे लेकर तमाम विवाद भी हुये। अंतत: इन सभी 48 चिकित्सकों का स्थानांतरण रद्द कर दिया गया।

आदेश में कहा गया है कि वार्षिक स्थानान्तरण सत्र 2022-23 में कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें की ओर से लेवल-1 के 313 चिकित्साधिकारियों के किये गए नीतिगत ट्रांसफर में 48 ऐसे चिकित्सकों के नाम गलती से सूची में अंकित हो गए थे, जो लेवल-2 और 3 यानी आयुष और डेंटल सर्जन संवर्ग के थे। इसी कारण इस गलती को सुधारते हुये तबादले को निरस्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-योगी सरकार का फैसला, IAS अफसरों के ट्रांसफर को किया निरस्त, वाराणसी के DM बने रहेंगे कौशलराज शर्मा

संबंधित समाचार