बिजनौर : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, सिपाही भी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि शनिवार रात लगभग पौने दस बजे पुलिस …

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि शनिवार रात लगभग पौने दस बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में संदिग्ध बदमाशों के कार में घूमने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया।

उन्‍होंने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे थाना मंडावर क्षेत्र में चंदक की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने मंडावर-बिजनौर मार्ग पर हरिहर नगर पुलिस चौकी के पास रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाश पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भागने लगे। इस बीच, इनाम पुरा मोड़ पर कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अमरोहा निवासी एक बदमाश अकबर और सिपाही अरुण को गोली लग गई। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। रंजन ने बताया कि बदमाशों के पास से कार के अलावा 315 बोर के दो तमंचे और छह कारतूस बरामद किये गये। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्त में आए दूसरे बदमाश का नाम उस्मान है जो हमजा मस्जिद कटघर, मुरादाबाद का निवासी है।

अधिकारी ने बताया कि कार 23 जुलाई को चांदपुर के पतिया पाड़ा के जहीर से कलियर शरीफ जाने के लिए बुक की गयी थी और रास्ते में रात को जहीर को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे झाड़ी में फेंक कर कार लूट ली थी। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश अकबर पर लूट के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।

 

ये भी पढ़ें : बिजनौर : रोडवेज बस व ईको कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा