मुरादाबाद : पिता की डांट से नाराज युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। पिता की डांट से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की शनिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। स्योहरा थाना क्षेत्र …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पिता की डांट से नाराज युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की शनिवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
स्योहरा थाना क्षेत्र में मकसूदपुर निवासी मुनेश 27 पुत्र लेखराज मजदूरी काम काम करता था। मुनेश की तीन महीने पहले सहसपुर निवासी शीतल के साथ शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह शादी के बाद से कोई काम नहीं कर रहा था। पिता ने शनिवार को तड़के मुनेश को डांट लगा दी। जिससे नाराज होकर मुनेश ने शनिवार की सुबह करीब सात बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने तुरंत मुनेश को उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां मुनेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद :कृषि भूमि पर संचालित हो रहे कारखाने को प्राधिकरण ने किया सील
