हरदोई : एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। आदमी कोई भी हो,उसकी पहचान उसका ईमानदारी से किया गया काम होता है। ऐसे ही शख्स शख्सियत कहलाते हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने रविवार को विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सम्मान में बोल रहे थे। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वालों को उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ …

हरदोई, अमृत विचार। आदमी कोई भी हो,उसकी पहचान उसका ईमानदारी से किया गया काम होता है। ऐसे ही शख्स शख्सियत कहलाते हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने रविवार को विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सम्मान में बोल रहे थे। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वालों को उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सम्मानित किया।

यहां ज़िले में तैनात 14 पुलिस अफसर और कार्मिक रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। वहीं सदर तहसील में तैनात संग्रह अमीन नरेश शुक्ला के सेवानिवृत्ति विदाई समारोह पर ढोल नगाड़े बजाकर उनके साथी उन्हें तहसील से घर तक छोड़ने गए।

पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित किए गए विदाई समारोह में एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि सभी को पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए। ताकि उन्हें उनके कार्यों के लिए पहचाना जा सके।

रविवार को सेवानिवृत्त होने वालों में सीओ हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी,‌ एसआई अशोक कुमार पाण्डेय, देवनाथ,अयोध्या प्रसाद द्विवेदी,योगेश कुमार सिंह, रामनरेश यादव, रामबदन यादव, मोहम्मद आसिफ, हेड कांस्टेबिल रामसिंह,अमर नाथ गौड़, अखिलेश कुमार,शिव गोविंद सिंह, कांस्टेबिल रामेंद्र प्रताप सिंह और उर्दू अनुवादक अनीस अहमद शामिल हैं। जोकि पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। एसपी द्विवेदी ने सेवानिवृत्त होने वालो को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनका माल्यार्पण किया। साथ ही सभी के सुखमय जीवन और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद एसपी द्विवेदी ने सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिको को सम्मानपूर्वक विदा किया।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: आस्था की इंतेहा…70 किलोमीटर घुटनों के बल चलकर जल लेकर पहुंचे शिवभक्त

संबंधित समाचार