लखनऊ : हर घर तिरंगा अभियान में सपा भी होगी शामिल, जारी हुए यह निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। बीते विधानसभा और उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी ने नया फार्मूला अपनाया है। पार्टी अब राष्ट्रवाद को आगे रखकर राजनीति करेगी। इसकी शुरुआत हर घर तिरंगा अभियान के दौरान की जायेगी। पार्टी नेतृत्व की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान में सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाने के निर्देश …
लखनऊ, अमृत विचार। बीते विधानसभा और उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी ने नया फार्मूला अपनाया है। पार्टी अब राष्ट्रवाद को आगे रखकर राजनीति करेगी। इसकी शुरुआत हर घर तिरंगा अभियान के दौरान की जायेगी। पार्टी नेतृत्व की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान में सभी को अपने घरों में तिरंगा लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
भावात्मक मुद्दों पर मात खा रही पार्टी अब उन्हीं मुद्दाें पर आगे बढ़ने और अपना बनाने की मुहिम में जुट गई है। इसके पहले चरण में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर शामिल होगी।
गौरतलब है कि मोदी सरकार देश भर में हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से चला रही है। यूपी में इसकी जबरदस्त तैयारियां योगी सरकार करवा रही है। अब सपा ने अपने कार्यकर्ता से अपने अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की है। विपक्षी दलों में सपा पहली पार्टी है जो इस मुहिम में खुल कर समर्थन में आई है जबकि बाकी विपक्षी दलों ने इस पर अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। सपा ने बकायदा निर्देश जारी किए हैं कि सभी कार्यकर्ता 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।
यह भी पढ़ें –सीतापुर : कहासुनी के बाद दबंग ने बुजुर्ग को सड़क पर बेल्टों से पीटा, कार्रवाई में जुटी पुलिस
