अयोध्या: नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस
अयोध्या। नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व फैजाबाद प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक कर नगर निकाय चुनाव व डिजिटल सदस्यता अभियान पर मंथन किया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व फैजाबाद प्रभारी सत्यनारायण …
अयोध्या। नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व फैजाबाद प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक कर नगर निकाय चुनाव व डिजिटल सदस्यता अभियान पर मंथन किया।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व फैजाबाद प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव यदि मजबूती से लड़ना है कि तो पार्टी का का संगठन निचले स्तर पर मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्य का साथ देने वाली पार्टी है, वहीं भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं के सहारे विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही।
जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पास प्रत्येक गांव व महानगर में पार्टी का मजबूत सांगठनिक ढांचा मौजूद है, जबकि प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा कि डिजिटल युग में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकताओं को डिजिटल सदस्यता के लिए जागरूक होना पड़ेगा। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि सदस्यता अभियान गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है।
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मजबूत कार्यकर्ता से ही ऊपर तक पार्टी को मजबूती मिलती है। संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष वेद सिंह, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, शिवपूजन पांडे, विजय पांडे ,डीएन वर्मा राम सागर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : कांग्रेस लड़ेगी नगर निकाय चुनाव, राष्ट्रीय सचिव ने तैयारियों को लेकर की बैठक
