आंध्र प्रदेश: फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव से 95 लोग अस्पताल में भर्ती, मंत्री ने उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश
अच्युतपुरम। आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम में कल बीज कंपनी में हुए गैस रिसाव में अब तक कुल 95 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। बता दें अब तक कुल 121 लोग बीमार हो चुके हैं। वहीं इसे देखते हुए मंत्री जी. गुडीवाड़ा अमरनाथ घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। जांच के लिए नमूने को आइसीएमआर …
अच्युतपुरम। आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम में कल बीज कंपनी में हुए गैस रिसाव में अब तक कुल 95 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। बता दें अब तक कुल 121 लोग बीमार हो चुके हैं। वहीं इसे देखते हुए मंत्री जी. गुडीवाड़ा अमरनाथ घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। जांच के लिए नमूने को आइसीएमआर भी भेजा गया है। जिससे पता लग सके कि यह जानबूझकर किया गया है या नहीं। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं गैस रिसाव होने का कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
अनकापल्ले के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत ने कहा कि यहां भर्ती सभी 53 मरीजों की हालत स्थिर है। ज्यादातर लोगों को सांस लेने में परेशानी, और उल्टी की शिकायत हो रही है। बता दें कि कल 94 वर्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें से 53 सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं बचे हुए 41 जिला के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे। गैस लीक के तुरंत बाद बाद करीब 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
