नगर निगम के ठिकाने पर EOW का छापा, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने नगर निगम में पदस्थ सहायक यंत्री के निवास पर छापा के दौरान आय से अधिक सम्पत्ति उजागर की है। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार नगर निगम जबलपुर में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ आदित्य शुक्ला के खिलाफ आय …

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने नगर निगम में पदस्थ सहायक यंत्री के निवास पर छापा के दौरान आय से अधिक सम्पत्ति उजागर की है। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार नगर निगम जबलपुर में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ आदित्य शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच करवाने के बाद टीम ने उनके रतन नगर स्थित मकान में दबिश दी।

दबिश के दौरान टीम को रतन नगर स्थित 3900 वर्गफुट स्थित आलीशान मकान, रतन नगर स्थित 1500 वर्ग पैतृक मकान का नवीन आलीशान निर्माण, तीन चौपहिया वाहन, बुलेट व स्कूटी सहित बैंक में 6 लाख 40 हजार रूपये के दस्तावेज मिले है। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा 15 लाख रूपये के सोने तथा तीन लाख रूपये के चांदी के जेवरात मिले है।

इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया में एक लॉकर मिला है, जिसे खोला नहीं गया है। मकान का मूल्यांकन पीडल्यूडी से करवाया गया है, जिसका प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सहायक यंत्री के पास आय से 206 गुना संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू ने सहायक यंत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Fact Check: राष्ट्रपति भवन में मांसाहारी खाने पर बैन हो गया? यहां पढ़िए सच्चाई

संबंधित समाचार