बरेली: सीएनजी गैस के रेट बढ़ने से वाहन चालक धंधा छोड़ने को मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीएनजी गैस के दाम बढ़ने से ऑटो, व अन्य सीएनजी वाहन चालकों के आगे काफी दिक्कत आ गई है। गैस के रेट तो बढ़ गए लेकिन ग्राहक वहीं पुराना किराया दे रहें है। जिस कारण अब सीएनजी वाहन चालक दूसरा काम करने को मजबूर हो गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने …

बरेली, अमृत विचार। सीएनजी गैस के दाम बढ़ने से ऑटो, व अन्य सीएनजी वाहन चालकों के आगे काफी दिक्कत आ गई है। गैस के रेट तो बढ़ गए लेकिन ग्राहक वहीं पुराना किराया दे रहें है। जिस कारण अब सीएनजी वाहन चालक दूसरा काम करने को मजबूर हो गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सीएनजी वाहन इसलिए लिए थे कि बढ़ते डीजल, पेट्रोज की मार से बच सकें। लेकिन सरकार ने इसके भी रेट बढ़ा दिए। जिस कारण उन्हें अपना रोजगार छोड़ना पड़ेगा, उनका गुजारा होना मुश्किल होगा।

सीएनजी वाहन चालक फैजान मलिक ने बताया लगातार सीएनजी के रेट बढ़ने से बहुत परेशान हैं। उन्होंने पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ने पर सीएनजी वाहन लिया था। लेकिन अब परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। वह सरकार से अनुरोध करते हैं कि रेट को कम करा जाये। वह अपना वाहन बेचने को मजबूर हैं। कटरा चांद खां निवासी पप्पू मौर्या ने बताया सरकार की देन है। किराया कुछ नहीं बढ़ रहा साढ़े चार सौ रूपये की गैस तीन सौ रूपये किराया। पूरे दिन आठ सौ रुपये की मजदूरी नहीं होती है। बच्चों को कैसे पालेगें। ऑटो चालक रजत ने बताया यह अच्छा संकेत नहीं है। वह इस काम को छोड़कर दूसरा काम करने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: बेखबर अधिकारी…जान जोखिम में डालकर ट्रेन में चढ़ रहे अवैध नाबालिग वेंडर

 

 

संबंधित समाचार