हल्द्वानी की बेटी को मिली अमेरिका की आईओवा यूनिवर्सिटी से एक करोड़ 64 लाख की छात्रवृत्ति, मिल रही बधाई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी की बेटी अपर्णा जोशी ने अपनी काबिलियत के दम पर शहर ही नहीं राज्य और देश का नाम रोशन किया है। आदर्श नगर निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद जोशी और संतोष जोशी की पुत्री अपर्णा जोशी को अमेरिका की आईओवा विश्वविद्यालय ने एक करोड़ 64 लाख की छात्रवृत्ति मिली है। परिवहन में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी की बेटी अपर्णा जोशी ने अपनी काबिलियत के दम पर शहर ही नहीं राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

अपने माता पिता के साथ अपर्णा जोशी।

आदर्श नगर निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद जोशी और संतोष जोशी की पुत्री अपर्णा जोशी को अमेरिका की आईओवा विश्वविद्यालय ने एक करोड़ 64 लाख की छात्रवृत्ति मिली है। परिवहन में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद और पंतनगर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग कर चुकी अपर्णा अब पांच वर्ष तक परिवहन के क्षेत्र में सिविल इंजीनियरिंग में शोध कार्य करेंगी।

वर्तमान में अपर्णा नोएडा की डब्ल्यूएसपी इंडिया ग्लोबल इंजीनियरिंग कंसलटेंसी कंपनी में बतौर ग्रेजुएट इंजीनियर काम कर रही थीं। अपर्णा ने 10 वीं से 12 वीं तक की पढ़ाई निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम से की है। उनकी माता संतोष जोशी राजकीय बालिका हाईस्कूल राजपुरा में प्रधानाचार्य और पिता डॉ. राजेंद्र प्रसाद जोशी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से मुख्य प्रबंधक के पद से अवकाश प्राप्त हैं। अपर्णा की इस उपलब्धि पर चाचा बीबी जोशी समेत परिजनों और मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित समाचार