रायबरेली : रक्तदान के साथ शुरू हुआ चैरिटेबल ब्लड सेंटर
रायबरेली, अमृत विचार । रूरल इंडियन डेवलपमेंट फाउण्डेशन को ओर से समर्पण चैरिटेबल ब्लड सेंटर का शुभारम्भ किया गया है। जहाँ करीब आधा दर्जन लोगों ने रक्तदान किया है। शहर के इन्दिरा नगर में ब्लड सेंटर की गुरुवार को शुरुआत हुई है।मुख्य अतिथि राही प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने फीता काटकर सेंटर का शुभारम्भ किया है। …
रायबरेली, अमृत विचार । रूरल इंडियन डेवलपमेंट फाउण्डेशन को ओर से समर्पण चैरिटेबल ब्लड सेंटर का शुभारम्भ किया गया है। जहाँ करीब आधा दर्जन लोगों ने रक्तदान किया है।
शहर के इन्दिरा नगर में ब्लड सेंटर की गुरुवार को शुरुआत हुई है।मुख्य अतिथि राही प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने फीता काटकर सेंटर का शुभारम्भ किया है। इस दौरान राकेश यादव,लखन सिंह,सोनम, अजीत सिंह, डॉक्टर कुलदीप, जितेन्द्र यादव,जय प्रकाश, बिज्जू, धर्मेन्द्र पटेल, लोकेश मनकेश्वर,रोहित, समेत लाल सिंह ने रक्तदान किया है। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि मूल रूप से ब्लड की व्यवस्था न होने से मरीज तिमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इसलिए समाज सेवा के उद्देश्य से हमारी संस्था जरूरतमंदों को ब्लड के बदले ब्लड मुहैय्या कराएगा इस दौरान छेदी लाल, सुखराम शर्मा, रामधन शर्मा, डॉक्टर अनूप,जितेन्द्र यादव, शशिकांत तिवारी, सुधीर,प्रदीप, ऋषि सौरव,अथर्व, राहुल निर्मल,अनिल वर्मा पत्रकार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –बदायूं: गोवंशीय से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
