गोरखपुर : बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई को लेकर गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
गोरखपुर, अमृत विचार। कांग्रेस ने आज शहर के मुख्य मार्ग गोलघर की सड़कों पर लेट कर प्रदर्शन किया। यह देख रोड से गुजरने वाले सभी राहगीर भौचक्के रह गए। किन्तु जब पता चला कि आला कमान के निर्देश पर कांग्रेसियों ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान …
गोरखपुर, अमृत विचार। कांग्रेस ने आज शहर के मुख्य मार्ग गोलघर की सड़कों पर लेट कर प्रदर्शन किया। यह देख रोड से गुजरने वाले सभी राहगीर भौचक्के रह गए। किन्तु जब पता चला कि आला कमान के निर्देश पर कांग्रेसियों ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में देशव्यापी धरना के तहत प्रदर्शन किया है तो लोगों ने राहत की सांस ली।
कांग्रेसियों के सड़क पर लेटने की वजह से गोलघर के मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। आवागमन ठप होते ही इसकी सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो उन्होंने सख्ती दिखाते हुए कांग्रेसियों को सड़क से हटाया और उन्हें हिरासत में लेकर रास्ते को खाली कराया।
बता दें कि आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के। नेतृत्व में कांग्रेसी आज टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए और वहां से सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए इंदिरा गांधी चेतना तिराहे की तरह बढ़े। तिराहे पर पहुंचते ही कांग्रेसी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़क पर लेट गए और मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।
कांग्रेस की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि देश और प्रदेश की सरकार लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। देश और प्रदेश में लगातार महंगाई बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।वही जीएसटी की वजह से भी व्यापारी परेशान है।
यह भी पढ़ें –काशीपुर से दिल्ली तक बनेगा फोरलेन हाईवे, प्रस्ताव पास: मुख्यमंत्री धामी
